भयावह: क्या America मे इंसान नहीं मशीनें काम करती हैं ?

AI and automation reducing workforce in a modern American hotel.

AI से नौकरियों के खतरे पर America का अलग सच: होटल के एक Experience ने दिखाई तस्वीर

यह वाला भय कि AI से मनुष्यों की Jobs चली जायेंगी कम से कम अमेरिका के संदर्भ में Invalid है. यहाँ पहले ही बहुत कम मानवीय चेहरे दिखते हैं.

होटल में हूँ – हयात प्लेस. कुल जमा तीन का Staff है. प्रातः Breakfast का समय है तो इसी में एक Kitchen में है. एक Reception पर और एक कहीं टाइम पास कर रही है. Gatekeeper, Security, सामान उठाने वाला, स्वागत करने वाला ये सब यहाँ कोई होता नहीं.

यहाँ का Breakfast Buffet अपेक्षा कृत शानदार है क्योंकि Hot Breakfast Items है. अर्थात् उबले आलू. दलिया. कोई भी ऐसा Item नहीं होता जिसे Kitchen में लगातार बनाना पड़े. Pancake / Waffles / Omelette खाना हों, मशीन रखी है, Mixture रखा है, अपने आप मशीन में Mixture डाल Button दबा दो, बना लो.

खाना खाने के पश्चात स्वयं ही Plate में बचा खाना और Disposable Trash में डाल दो. जूठी Plate को Sink पर रख दो. वापस आकर Table की जूठन साफ़ कर दो ताकि आपके बाद वहाँ बैठने वाले को आपकी जूठन न साफ़ करनी हो.

यही Kitchen वाली बंदी नौ बजे Reception पर पहुँच जायेगी हाथ बँटाने. Check-out का टाइम होता है Load ज़्यादा. तीसरी वाली अभी भी टाइम पास कर रही है. दस बजे तक सब Guests Check-out कर जायेंगे.

इसी में अब एक Staff 11 बजे Housekeeping में चले जायेंगे. जो रुके हैं, उनकी Housekeeping का कोई Concept नहीं जब तक वह कहें न. हर दूसरे दिन Bedsheet बदलनी है, Towel बदलनी है बस हो गया. हाँ जो Rooms खाली हुवे हैं उनकी Housekeeping होनी है उसका दो Mexican Staff अलग है.

Check-in प्रायः होटल में तीन बजे के बाद होता है. तो Reception पर दस से तीन कोई काम नहीं. Receptionist ही Restaurant संभालती है Normal Time पर. ज्यादातर Items ऐसे होते हैं जिन्हें बनाने के लिए कोई Skill या समय नहीं लगता.

रात को यहीं Reception पर ही Bar Counter बन जाता है. Drink करना है Reception पर आओ Order दो, Pay करो, Receptionist Drink दे देगी. जाओ Lounge में बैठ कर पी लो. साथ में खाने के लिए Ready-made Nuts आदि भी Reception पर ही हैं, ख़रीद कर खा लो.

इतना बड़ा और अच्छा Hotel और इतने सारे Departments. सब है – Pool, Restaurant, Bar, Shuttle. पर बस तीन का Staff, उसमें भी एक को निकाला जा सकता है.

हमारे यहाँ ऐसे Setup में दरवाज़े से Entry से पूर्व ही बीस का Staff मिले.

यहाँ America में सीरियसली कई बार लगता है मनुष्य हैं ही नहीं – Machines का राज है.


बाहरी कड़ियाँ: AI isn’t actually ‘taking’ your job. Here’s what’s happening instead


अन्य फीचर लेख : 2025 में भी Paper Leak: AI युग में Exam System पर बड़ा सवाल

बतकही मे पढ़ें: गाय तो पशु है, पर आप क्या हैं ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2025 | inkindianews.com. All Rights Reserved

About Us Privacy Policy Terms & Conditions Sitemap Contact Us