शार्क टैंक में Anupam Mittal मुझे सबसे ज्यादा तेज तर्रार (sharp) और presence of mind वाले लगते हैं,
क्योंकि वह cheating को तुरंत समझ जाते हैं।
Jaipur से आए Wellness Startup Founder का दावा
दिन पहले Shark Tank India में जयपुर से कोई डॉक्टर मनोज दास अपनी वेलनेस कंपनी Levisia Wellness के लिए funding लेने आए थे।
वह बाल झड़ना, स्किन समस्या, पेट कम करने और दूसरे कुछ खास बीमारियों के रामबाण इलाज का दावा करने वाले प्रोडक्ट को कहीं job work करवा कर बेचते हैं।
Sales और Profit Numbers थे बेहद शानदार
उनके sales numbers भी बड़े शानदार थे, profit भी बड़ा शानदार था।
कुल मिलाकर उनकी कंपनी इतनी profitable थी कि कोई भी उसमें आराम से पैसा लगाने की सोच सकता था।
Product Inspection में पकड़ा गया बड़ा सच
फिर Anupam Mittal ने जब प्रोडक्ट लिए, तब बाल तेजी से उगने वाले एक क्रीम का नाम उन्होंने देखा।
उसमें ingredients देखें, तब पता चला कि उसमें minoxidil था ही नहीं।
और minoxidil एक ऐसा तत्व होता है जो बालों को उगाने में काफी मदद करता है।
फिर Anupam Mittal का माथा ठनका।
Medical Qualification पर उठा सवाल
उन्होंने पूछा कि आपने MBBS कहां से किया है।
तब उन्होंने बताया कि मैं MBBS नहीं हूं, मैं naturopathy करता हूं।
तब Anupam Mittal ने उनको फटकारा कि आप naturopathy करके अपने नाम के आगे Doctor नहीं लिख सकते।
Instagram Reels के ज़रिये Fake Doctor का Fraud
उसके बाद Anupam Mittal ने उस मनोज दास का पूरा fraud पकड़ लिया।
वह व्यक्ति खुद को डॉक्टर बताकर Instagram reels डालता था
और कई अलग-अलग बीमारियों के इलाज का दावा करने वाले अपने प्रोडक्ट बेचता था।
और लोग Instagram पर उसकी reel देखकर उसके प्रॉडक्ट खूब खरीदते थे।
ये भी पढिए : Land for Job घोटाला: गरीबों की जमीन और नौकरी Scam का पूरा सच
Consumer Psychology का गलत इस्तेमाल
दरअसल इस मनोज दास ने लोगों की psychology समझ ली थी।
कोई भी व्यक्ति जिसके बाल तेजी से झड़ेंगे, तो वह तुरंत उसके इलाज के लिए लालायित होगा।
क्योंकि व्यक्ति का एक human nature है कि वह हमेशा सुंदर और जवान दिखना चाहता है।
किसी की चमड़ी में कोई समस्या होगी तो वह तुरंत उसका इलाज खोजेगा।
लोगों की इसी psychology का फायदा उठाकर वह व्यक्ति करोड़ों रुपए छाप रहा था।
Sharks की सख़्त चेतावनी
फिर उसे Anupam Mittal सहित सारे sharks ने जमकर फटकारा —
“बेटा तू जेल चला जाएगा।”
इसके बाद मनोज दास ने अपने नाम के आगे से Doctor हटा दिया है।
अब वह सिर्फ Manoj Das है।
Social Media Products से सावधान रहने की अपील
लेकिन आप लोग कृपया इस तरह से Instagram, Facebook या YouTube reels देखकर
किसी भी प्रोडक्ट को मत खरीदा करिए।
इसके बहुत से मामले सामने आ चुके हैं कि लोगों को allergy की समस्या हो चुकी है।
Surat Case: Reel देखकर खरीदी दवा से बिगड़ी हालत
कुछ वर्ष पहले सूरत में एक व्यक्ति ऐसे ही reels देखकर
बवासीर के इलाज का एक प्रोडक्ट मंगाया।
उसके पूरे शरीर पर बड़े-बड़े blisters बन गए।
उसे अस्पताल में admit होना पड़ा।
डॉक्टरों ने बताया कि उसी दवा से उसके शरीर में
भयंकर allergic reaction हो गया था।
Neem Hakim के चक्कर में जानलेवा खतरा
इस तरह के नीम हकीम के चक्कर में पड़कर
लोग कई और बीमारियों का शिकार हो चुके हैं।
Expert Advice: Doctor से ही इलाज कराएं
आपको कोई भी physical problem हो,
तो कृपया हमेशा किसी अच्छे qualified doctor से इलाज कराएं।
क्योंकि डॉक्टर ही आपके शरीर की condition देखकर
उचित medicine देता है।
और उस दवा के side effects क्या हो सकते हैं,
उसके अनुरूप डॉक्टर साथ में कुछ अन्य दवाइयाँ भी लिखता है
ताकि आपको किसी भी side effect का सामना न करना पड़े।
देखें : बाहरी कड़ियाँ

लेखक परिचय:
जितेंद्र सिंह सोशल मीडिया पर अत्यंत सक्रिय और चर्चित राइट विंग लेखक माने जाते हैं। उनकी लेखनी तथ्य, ठोस जानकारी और तुलनात्मक अध्ययन पर आधारित होती है, जिसमें ऐतिहासिक, राजनीतिक और सामाजिक विषयों का गहन विश्लेषण देखने को मिलता है। वे जटिल मुद्दों को तार्किक और प्रभावशाली शैली में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।











Leave a Reply