Reel World से Real Life Miracle की कहानी
रील की दुनिया से एक अच्छी कहानी देखी।
Uganda के एक Orphan लड़के का Dream
युगांडा के एक कस्बे में फुटपाथ पर बड़ा हुआ अनाथ लड़का एक दिन सोचता है कि वह अनाथ बच्चों को घर देगा। वह नाई बनता है, और उसकी कमाई से एक छोटा सा घर खरीदता है। वहाँ वह और उसकी पत्नी मिल कर अनाथ बच्चों को पालना शुरू करते हैं। इनमें कुछ बच्चों के माता-पिता AIDS से मर चुके होते हैं, और कुछ के गृह युद्ध में। लेकिन पैसे की कमी होती है, तो करें क्या?
YouTube Video जिसने Destiny बदल दी
वे एक दिन यूँ ही मौज-मस्ती में नाचते इन नंग-धड़ंग बच्चों की विडियो YouTube पर डालते हैं। युगांडा के Pop Star के गीत पर बना वह विडियो Viral हो जाता है। वह Pop Star उस कस्बे में आकर कार्यक्रम करते हैं और उन बच्चों को भी मंच पर बुलाते हैं। एक School बच्चों को Scholarship की घोषणा करती है और बच्चे School जाने लगते हैं।
Dance से Education तक का सफर
कुछ वर्षों में एक बच्चा अच्छा Dancer बन जाता है, जो बाकी बच्चों को भी सिखाता है। वे नियमित अपने विडियो Post करने लगते हैं, और Popular होने लगते हैं।
Corona Time और Drake का गाना
तभी Corona का समय आता है, और कनाडा के Rap Singer Drake के एक गीत पर कई Reel बनने लगते हैं। इनमें इस मंडली का Dance इतना लोकप्रिय होता है कि स्वयं Drake और अभिनेता Will Smith आदि Share करते हैं— यह है असल Dance!
International Stage और First Flight
इन बच्चों को विदेशों से भिन्न-भिन्न International मंच पर बुलाया जाता है। ये बच्चे पहली बार किसी Flight में जाते हैं। इस्तांबुल के मंच से लेकर बार्सिलोना के Football Stadium तक में नाचते हैं। इनके Followers की संख्या Million में पहुँच जाती है।
Orphanage से Future Leaders तक
अब वह Orphanage पहले से काफ़ी बड़ा बन चुका है, और बच्चों की संख्या भी बढ़ गयी है। सभी बच्चे School जा रहे हैं, और जिस बच्चे ने कभी Dance सिखाना शुरू किया था, वह Law की पढ़ाई करने जा रहा है।
4 Million Followers और Netflix Documentary
Followers की संख्या चार Million से ऊपर चली गयी है। Dance अब भी नियमित डाला जा रहा है।
इनकी यात्रा पर पर बना Documentary Netflix पर आ गया है।
पढिए अन्य अन्तराष्ट्रीय समाचार : https://inkindianews.com/international-news/
बाहरी कड़ियाँ : https://www.netflix.com/tudum/articles/masaka-kids-a-rhythm-within-interview

प्रवीण कुमार झा कथेतर रुचि के लेखक हैं। गिरमिटिया इतिहास पर उनकी शोधपरक पुस्तक ‘कुली लाइंस’ चर्चित रही। संगीत इतिहास पर आधारित पुस्तक ‘वाह उस्ताद’ को कलिंग लिट्रेचर फ़ेस्टिवल 2021 ने ‘बुक ऑफ द यर’ से सम्मानित किया। उन्होंने इतिहास पुस्तकों के अतिरिक्त लघु यात्रा-संस्मरण भी लिखे हैं और उनके स्तंभ प्रमुख पत्रिकाओं में प्रकाशित होते रहे हैं। प्रवीण का जन्म बिहार में हुआ और वह भारत के भिन्न-भिन्न स्थानों से गुजरते हुए अमेरिका और यूरोप में रहे। वह सम्प्रति नॉर्वे में विशेषज्ञ चिकित्सक हैं।
Praveen Kumar Jha is a writer of non-fiction. His research-based book on Girmitiya history, Kuli Lines, has received wide recognition. His book on music history, Wah Ustad, was honored as Book of the Year at the Kalinga Literature Festival 2021.
In addition to history books, he has also written short travel memoirs, and his columns have been published in leading magazines. Praveen was born in Bihar and has lived in various parts of India before spending time in the United States and Europe. He is currently working as a specialist physician in Norway.











Leave a Reply