38 साल बाद फिर से क्यों छाया “हवा हवा”

Hawa Hawa song by Hasan Jahangir 1987 retro Pakistani singer popular in India

Dhurdhar फ़िल्म में हवा हवा गीत काफ़ी पॉपुलर हुआ है
ये अस्सी के दशक का बहुत पॉपुलर गाना है जिसके सिंगर हसन जहांगीर है।

Release और Initial Popularity
पाकिस्तानी सिंगर हसन जहांगीर ने बरस 1987 में ये एल्बम रिलीज़ किया था। पाकिस्तान में ये गाना इतना ज़ोर नहीं पकड़ा किंतु भारत में जबरजस्त हिट हुआ—कितनी करोड़ इसकी audio cassette बिकी। पाकिस्तान में शुरुआती दौर में इस गाने का खूब मजाक उड़ाया जाता और जब आवाम ने देखा हिन्द में तो ये गाना हिट है तो जहांगीर को इज्जत शोहरत मिली।

Live Performance और Controversy
जहांगीर ने ये गाना PTV पे live perform किया किंतु गाने के बोल बदल दिए थे—“ओ यार मिला दे” जैसे शब्दों को बदल दिया था ताकि पाकिस्तानी क़ौम और हुक्मरान ऐसे अश्लील अल्फ़ाज़ सुन ख़फ़ा ना हो जाएँ।

ये भी पढ़ें : Shark Tank India: Anupam Mittal की Sharp Presence of Mind फिर दिखी

Origins of the Song
किंतु ये गाना हसन जहाँगीर की असल रचना नहीं है।
सत्तर के दशक में Iran में ये गायक ने ये गाना गाया था “Hawar Hawar”। फिर कुछ साल बाद जब Khomeini ने तख्ता पलट किया तो इस singer के सब गाने बैन कर दिए। कुछ records लेके ईरानी लोग बाहर चले गए और इन में से एक था हसन जहांगीर का बाप जो ईरान से पाकिस्तान आया, उसकी अम्मी से निकाह किया। उसी के द्वारा हसन जहांगीर ने ये गाना बना कर रिलीज़ किया।

Why It Became a Hit in India
अब सवाल है—ये गाना हिन्द में क्यों हिट हुआ!
अस्सी नब्बे के दशकों में पाकिस्तानी गायकों की भरमार थी, हिन्द में। Andia में सज्जाद अली, अत्ताउल्लाह ख़ान, अली हैदर, नुसरत आदि गायकों ने मार्केट में ऐसी पकड़ बनाई थी कि आम हिंदुस्तानी का मानना था अच्छे गाने केवल पाकिस्तानी ही बना सकते हैं। इसी क्रम में हसन जहांगीर का ये एल्बम रिलीज़ हुआ “Hawa Hawa”। इस एल्बम में कुछ और गाने थे जो हिट हुए थे—जैसे “Shadi Na Karna”, “Dil Tujhpe Aaya Hai”, आदि!

Celebrity Recognition in India
जब एल्बम हिट हुई तो जहांगीर को Andia बुलाया गया। वो Mumbai आया और इधर बड़े बड़े फ़िल्मस्टारों से मिला। इधर उसने एक concert भी किया जिस में वो सरकारी हेलीकॉप्टर में बैठ कर गया—भीड़ इतनी अधिक थी। Mumbai से फिर वो Delhi आया जिधर तत्कालीन PM Rajiv Gandhi जी ने सरकारी आवास पे उसके सम्मान में भोज दिया, हालांकि दोनों मुल्कों के बीच हालत ठीक ना थे।

Public Admiration and Bollywood Fame
जहांगीर को अनेक बड़े हिंदुस्तानी लोगों ने बुलाया था, बड़ी इज्जत दी थी—और तब की एक बड़ी Bollywood heroine उस पे फ़िदा भी हुई—जिसकी चर्चा पाकिस्तानी लोगों में खूब हुई। बकौल Imran Khan—इस में नई बात क्या थी, जंगज़ुओं के लिए हिन्द की औरतें बाहें खोल इस्तक़बाल करती है, ऐसा ख़ान का मानना था और जहांगीर इमरान का मुरीद भी था।

Legacy and Other Singers
ईरानी गाने की नक़ल ऐसी बनी की आज तक गाना सुपरहिट है, और जहांगीर का फिर इसके बाद कोई एल्बम तो छोड़िये, कोई गाना भी हिट नहीं हुआ!
इसी दौर के एक और खतरनाक गायक थे—Sajjad Ali, Bebia Bebia वाला! गाना सुन ही कान में खून उतर आता था!


यहाँ से पढ़ें: बाहरी कड़ियाँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2025 | inkindianews.com. All Rights Reserved

About Us Privacy Policy Terms & Conditions Sitemap Contact Us