A Hollywood Phenomenon
पिछले दशक की सबसे चर्चित Hollywood फ़िल्मों में से एक रही है Crazy Rich Asians। एक हल्की-फुल्की, मज़ेदार फ़िल्म — एक American लड़की की कहानी, जिसका बॉयफ्रेंड एशियन है और दोनों एक American University में पढ़ते हैं। लड़की को लगता है कि वह एक सामान्य से परिवार में जा रही है, लेकिन जैसे ही वह शादी के लिए Singapore पहुँचती है, उसे एहसास होता है कि उसका बॉयफ्रेंड “रिच” नहीं, बल्कि crazy rich है।
फ़िल्म में दिखाई गई wealth, शादियाँ, घर, lifestyle—सब कुछ इतना over-the-top है कि देखने वाले का पूरा perception हिल जाता है। यह सिर्फ़ एक romantic comedy नहीं थी, यह Asia में चीनी धन-संपदा का एक सांस्कृतिक प्रदर्शन था।
India vs China in America
पिछले कुछ दशकों में India और China — दोनों ने America में अपनी-अपनी जगह बनाई है, लेकिन बहुत अलग तरीक़ों से।
- Indians ने America में खुद को मेहनती, पढ़े-लिखे, अच्छी salary कमाने वाले upper-middle-class professionals के रूप में स्थापित किया।
- दूसरी तरफ़ China ने खुद को एक crazy rich country के रूप में प्रोजेक्ट किया।
आज American universities में अगर कोई चीनी student पढ़ने आता है, तो एक अनकहा सा अनुमान पहले से मौजूद होता है—ये बहुत rich होगा, शायद किसी भी दूसरी nationality से ज़्यादा, यहाँ तक कि कई Americans से भी ज़्यादा।
How Perception Was Built
यह perception यूँ ही नहीं बना। Chinese capital ने America में बड़े पैमाने पर ठोस assets खरीदे हैं।
- Manhattan में आज विशाल real estate का एक बड़ा हिस्सा Chinese investors के पास है — खरीदा हुआ, किराए पर चढ़ाया हुआ, long-term holding के रूप में।
- जैसे Indians को ज़मीन-जायदाद में निवेश करना पसंद है, वैसे ही Chinese investors ने इसे एक अलग ही स्तर पर ले जाकर America में real estate को अपनी strategy का हिस्सा बना लिया।
- बात सिर्फ़ शहरों तक सीमित नहीं रही—agricultural land तक। हालात यहाँ तक पहुँच गए कि कई American राज्यों को Chinese citizens द्वारा ज़मीन ख़रीदने पर कानून बनाने पड़े, प्रतिबंध लगाने पड़े।
मनोरंजन सेगमेंट मे और पढ़ें : https://inkindianews.com/entertainment/
Money Speaks Louder Than Words
यही वह बुनियादी फर्क है जिसने China को आज एक superpower की तरह स्थापित किया है।
China सिर्फ़ America को सामान supply नहीं करता – वह America के भीतर assets भी own करता है। फैक्ट्रियाँ, ज़मीन, इमारतें। और सच यही है कि money शब्दों से ज़्यादा तेज़ बोलता है।
Cinema Changes Perception
एक फ़िल्म पूरी दुनिया का नजरिया बदल सकती है। कभी साठ के दशक की Hollywood फ़िल्मों में American parents बच्चों को डाँटते थे –
“खाना समाप्त करो, China में बच्चों को खाने को नहीं मिल रहा है, तुम्हे ईश्वर को धन्यवाद देना चाहिए की तुम्हे भरपेट मिल रहा है”
आज वही cinema दिखा रहा है कि Chinese are crazily rich।
China को देखने का angle बदल चुका है। और यह बदलाव भाषणों से नहीं, नीतियों से नहीं—बल्कि money, assets और perception से आया है।
बाहरी कड़ियाँ : https://www.netflix.com/in/title/80239019
https://www.primevideo.com/detail/Crazy-Rich-Asians/0JP3DGQ8Z488GEWFGH215EJ7JI
https://www.imdb.com/title/tt3104988/
https://www.warnerbros.com/movies/crazy-rich-asians

Nitin Tripathi is an entrepreneur, software engineer, educator, and writer with a modern yet rooted perspective on life and technology. A graduate of Kamla Nehru Institute of Technology, he is the founder of Om Solutions, where innovation meets practical problem-solving.
A passionate runner and a devoted family person, Nitin believes in balance—between work and wellness, tradition and progress.






Leave a Reply