Brain Drain या Dignified Life? Why Indians Still Choose America | भारत की सच्चाई

Illustration showing Indian engineer in crowded apartment with low salary on the left and same engineer in USA with house, car, high salary, and respected lifestyle on the right.

Why America Still Attracts Indians: A Ground Reality

पिछले कई दशकों से मैं एक ही दृश्य देखता आया हूँ—लोग दर लोग अमेरिका आते हुए। Governments बदलीं। भारत में समाजवादी दौर आया, फिर Congress का समय रहा, अब Nationalist government है। दुनिया में भारत की image बदली है, भारत आज वह देश नहीं है जो 1997 में था, जब मैं पहली बार अमेरिका आया था।

भारत का आत्मविश्वास बढ़ा है, उसकी voice मज़बूत हुई है। इसके बावजूद एक चीज़ कभी कम नहीं हुई—अमेरिका आने की होड़। अमेरिका ने rules सख़्त किए, भारत ने development किया, फिर भी यह flow थमा नहीं। बल्कि हर साल बढ़ता गया।

आज स्थिति यह है कि Indian Americans दुनिया के सबसे ज़्यादा educated और highest earning immigrant communities में हैं।


Brain Drain या Dignified Life?

भारत में इस पर endless debates होती हैं—Brain Drain, patriotism, culture, roots
लेकिन मैं एक बहुत simple, ground-level comparison रखता हूँ।

एक average Indian engineer को लीजिए। वह अमेरिका आता है। कुछ ही महीनों में एक clean, safe apartment में रहता है—वैसा घर, जैसा उसने भारत में सिर्फ़ फिल्मों में देखा होता है, या जिसकी India में rent लाखों में होता।

छह महीने के भीतर एक car—अक्सर Honda Accord—EMI पर, लेकिन dignity के साथ। वही car, जिसकी कल्पना वह भारत में तीस साल की नौकरी के बाद भी नहीं कर पाता।

ये भी पढ़ें: प्रवास और Migration: Human History, Culture & Indian Diaspora की असली कहानी


The American Timeline of Stability

  • 6 months: Car
  • 2 years: First home — flat नहीं, apartment नहीं—own house
  • Back yard, front lawn, roses, green grass
  • बाहर चाहे winter हो, summer हो या rain—घर के अंदर हमेशा 20°C temperature
  • Full safety, no fear of किसी VIP के बेटे का
  • Stable life, good clothes, cool lifestyle
  • और सबसे बड़ी बात—हर expense से पहले wallet check करने की मजबूरी नहीं

India Reality Check

अब ज़रा उसी व्यक्ति की India वाली ज़िंदगी देखिए।
आज भी बड़ी software companies ₹25–30 हजार take-home salary देती हैं। कुछ साल बाद ₹50,000—तब भी सपना motorcycle से आगे नहीं बढ़ता।

Car दूर की बात है।
और अपना घर—वो lawn वाला independent house? Dream में भी नहीं।

यह हाल सिर्फ़ engineer का नहीं है।
अमेरिका में एक delivery worker भी—
छह महीने में car और दो साल में house—a dignified life जी रहा होता है।


Great Nation, But Ignored Workforce

Social media पर India की greatness के हज़ार arguments मिल जाएँगे। और मैं उनमें से कई से असहमत भी नहीं हूँ। भारत सच में महान देश है।

लेकिन एक uncomfortable truth यह भी है—जो लोग सबसे ज़्यादा यह कहते हैं, अगर उन्हें opportunity मिले—और सबको नहीं मिलती—तो वे भी अमेरिका आकर अक्सर वापस नहीं आते।

दोष उनका नहीं है।
दिल उनका भारत में ही रहता है।
लेकिन ज़िंदगी सिर्फ़ दिल से नहीं चलती—respect और dignity से भी चलती है।


India’s Biggest Failure: Respect for Taxpayers

भारत की सबसे बड़ी विफलता यह रही है कि हम अपने workforce को dignified life नहीं दे पाए।

हम 60% population को free ration देते हैं—यह ज़रूरी भी है।
लेकिन जो लोग earn करते हैं, tax pay करते हैं, system चलाते हैं—उनकी life को हमने priority नहीं बनाया।

वही लोग देश की backbone हैं।
वही taxpayers जिनके tax से welfare schemes चलती हैं।
लेकिन:

  • न strong laws
  • न proper infrastructure
  • न ऐसी व्यवस्था कि उनका जीवन peaceful हो

The Real Solution to Brain Drain

जब तक हम इन सवालों पर honesty से बात नहीं करेंगे, तब तक Brain Drain पर सारा discourse hollow रहेगा।

  • Workforce को respect दीजिए
  • Taxpayers को यह feeling दीजिए कि nation उनकी मेहनत की क़द्र करता है
  • Dignified wages के लिए strict laws बनाइए और enforce कराइए
  • Population को excuse मत बनाइए—America भी कोई छोटा देश नहीं है

और सबसे ज़रूरी बात—
बुराइयों की नकल मत कीजिए।
Good practices की नकल कीजिए:

  • Lifestyle की
  • Labour dignity की
  • Working human की respect की
  • Taxpayer को society का pillar मानने की

The Day Brain Drain Will Stop

जिस दिन भारत यह करना शुरू कर देगा,
उस दिन Brain Drain अपने आप रुक जाएगा।

और शायद—उस दिन दुनिया के दूसरे हिस्सों से लोग उस देश में आना चाहेंगे,
जो आज भी दिल से सबसे सुंदर है—
India.


बाहरी कड़ियाँ : Brain Drain: The Great Indian Migration

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2025 | inkindianews.com. All Rights Reserved

About Us Privacy Policy Terms & Conditions Sitemap Contact Us