2025 में भी Paper Leak: AI युग में Exam System पर बड़ा सवाल

Distraught students outside an exam center after a paper leak.

Video Cassette, VCD और Piracy का दौर

एक समय था फ़िल्मों के Video Cassette / VCD आती थीं. Piracy इतनी Common थी कि कैसेट किराए पर देने वाली दुकान में Pirate कैसेट ही किराए पर मिलती थीं. Cinema Hall वाले ही फ़िल्म को Record कर कैसेट बना कर बेचने लगे. ऐसे ही Audio Cassette आते थे. एक Original कैसेट मार्केट में आता था कोई भी उसे Copy कर लेता था अपने Blank कैसेट में.

समय के साथ Technology आई. आज सब कुछ Digital है. आप आसानी से कोई भी गाना Publicly प्रयोग तक नहीं कर सकते, Copyright Violation आ जाएगा. नई फ़िल्म Cinema Hall से Record नहीं की जा सकती – यदि होती है तो पता चल जाता है कहाँ से Record हुई Action हो जाता है. नई Technology ने Security बढ़ाई है – Provided कि Focus हो.

2025 में भी Paper Leak की समस्या

हम 2025 में जी रहे हैं. दुनिया AI पर पहुँच गई है. और सरकार एक Paper बग़ैर Leak किए नहें करा पा रही है. Lekhpal से लेकर SSC तक – याद करिये पाँच साल में कितने Paper ये ढंग से करा पाये? और कितनीं में धांधली हुई? Paper दर Paper यही हाल है.

Accountability की जगह Excuses

और तर्क क्या होता है? युवा पाकिस्तानी हैं. या फिर यह कि Congress के समय भी तो Leak होते थे. भाई साहब वो समय तीस साल पहले था. तीस साल में दुनिया Landline से निकल AI तक पहुँच गई और आप अपना पैमाना गिराते ही चले जा रहे हैं. Congress इसी लिए तो सत्ता में नहीं है. और आप तीसरी बार हैं. एक Exam हो जाये दो हो जायें – अभी तो शर्मनाक यह है कि लगभग हर Exam में यही हाल हो रखा है.

Priorities का संकट

वजह एक है – Priority ही नहीं है. बेरोजगारों के एक तबके को Life का Aim दे दिया कि उसे सरकार के हर विरोधी को पाकिस्तानी सिद्ध करना है. Ministry का Focus Meme बनाना है. हर Negativity धर्म, राष्ट्र के माथे मढ़ने और हर समस्या के जिम्मेदार Nehru बनाने का Culture आ गया.

Education Ministry और Exam System

Education Ministry का Focus शिक्षा देना, Exam कराना, बच्चों का कल्याण है ही नहीं. कोई तो Transparency कोई तो Merit होनी चाहिए.

Pakistan से तुलना और गिरते Standards

आप अब अपनी तुलना America China से नहीं बल्कि Pakistan से करते हैं हर चीज में. दुर्भाग्य यह है कि Competitive Exam में इतने Paper Leak Pakistan में भी नहीं होते.

Meme Republic की ओर?

Congress के UPA 2 समय का कुख्यात Dialogue था कि देश बनाना Republic है. इस बार के तीसरे कार्यकाल में इन्होंने Meme Republic बना दिया है.

Conclusion

Government badly needs to own up the act.


पढ़ें अन्य फीचर लेख: Brain Drain या Dignified Life? Why Indians Still Choose America | भारत की सच्चाई

पढ़ें English Section से : Buddhist Monks Walk 3,750 km for Peace Across America | Silent Compassion March

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2025 | inkindianews.com. All Rights Reserved

About Us Privacy Policy Terms & Conditions Sitemap Contact Us