ब्रिटिश मल्टीमिलियनेयर की अनोखी तलाश
79 बरस के एक ब्रिटिश मल्टीमिलियनेयर, सर बेंजामिन स्लेड, इन दिनों एक नौजवान महिला की खोज में हैं—ताकि उनके यहाँ एक पुत्र रत्न प्रकट हो, जो आगे चलकर उनकी अकूत दौलत का वारिस बने और खानदान की गाड़ी बिना ब्रेक के चलती रहे।
बुढ़ऊ की शादी के लिए ज़रूरी अहर्ताएँ (शर्तें पढ़कर हँसना मना नहीं है):
• महिला “अच्छी नस्ल बढ़ाने वाली” हो — यानी मामला इंसानों का है, पर भाषा घुड़साल वाली।
• उम्र कम से कम 20 साल छोटी हो — ताऊ को जवान ताई चाहिए।
• स्कॉटलैंड की महिलाएँ सख़्त मना — पड़ोस की महिलाओं से भी डर लगता है।
• बेटे पैदा करने की क्षमता हो — दो चाहिए: एक वारिस, एक एक्स्ट्रा।
• कम्युनिस्ट और लेस्बियन नहीं — राजनीति और पसंद, दोनों से एलर्जी।
• नशा करने वाली या भारी शराबी बिल्कुल नहीं — बस खुद का शौक़ अलग होगा।
• वृश्चिक राशि वाली भी नहीं — कुंडली तक इंटरव्यू में।
• बंदूक चलाने का लाइसेंस और ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य — हेलिकॉप्टर लाइसेंस हो तो बोनस अंक।
• 1300 एकड़ की ज़मीन और 2 क़िले संभालने का अनुभव — सास नहीं, साम्राज्य मिलेगा।
• क़द 5 फ़ुट 6 इंच से ज़्यादा हो — वारिस ऊँचा चाहिए।
• जिन देशों के नाम I से शुरू हों या जिनके झंडे में हरा रंग हो — वहाँ की महिलाएँ आवेदन न करें।
संक्षेप में:
दौलत तैयार है, वसीयत लिखी जा चुकी है—बस वारिस की एंट्री बाकी है।
पढ़ें ब्रेकिंग न्यूज़ : https://inkindianews.com/breaking-news/
बाहरी कड़ियाँ : https://www.bbc.com/news/articles/cnv23n1pzn2o

Writer’s Bio:
Mann Ji is a US-based NRI with a deep interest in history and global affairs. Writing is his passion, through which he explores power, politics, and the hidden patterns of the past, presenting complex events in a sharp, thought-provoking narrative style.






Leave a Reply