वेनेजुएला का तेल मुख्य तौर पर अमेरिका को इसलिए भी चाहिए क्योंकि अरब देश में विवाद बढ़ता जा रहा है। अभी तक कतर, ईरान, ईराक, यमन और अब सऊदी अरब व यूएई भी मारपीट में शामिल हो रहे हैं। यानी मिडिल ईस्ट सुरक्षित नहीं है।
और दुनिया की आपूर्ति का बड़ा भाग यहीं से आता है। साथ ही यह भी है यह भारत और चीन जैसे देशों के लिए बड़ी आपूर्ति है। अब भारत और चीन को खुलकर तय करना होगा कि वह रूस के साथ हैं या अमेरिका के। क्योंकि यदि वेनेजुएला में मचाडो आईं तो तेल का निजीकरण होगा ही।
अगला निशाना कोलंबिया भी होगा। और संभवतः क्यूबा तक पहुँचते-पहुँचते, रूस और अमेरिका फिर से झगड़ पड़ें। वैसे कुछ भी हो इस्लामिक आतंक भी इससे कंट्रोल होगा क्योंकि कतर जैसा नया जिहादी फंडिंग देश कंट्रोल में आएगा।
वैसे वेनेजुएला की इस घटना से बड़ा विवाद भी भड़क सकता है।
वेनेजुएला में तेल है, इसका मतलब यह नहीं है कि वेनेजुएला में किसी टंकी में भरा तेल है। वेनेजुएला में जो तेल है वह फॉसिल फ्यूल यानी जीवाश्म ईंधन यानी कच्चा तेल है। और ऐसा नहीं है कि आज मडरो पकड़े गए हैं तो कल सुबह वहाँ जाकर कुआँ खोदकर तेल निकाल लिया जाएगा।
अभी नई सरकार आएगी जहाँ बहुत संभव है मचाडो की ही सत्ता आएगी जो नॉर्थ यूरोप और अमेरिका चाहता है। फिर सत्ता आने के बाद मचाडो प्राइवेटाइजेशन यानी निजीकरण करेंगी, फिर जाकर ऑयल रिग यानी भारत की फटीचर पत्रकारिता की भाषा में तेल का कुआँ बनेगा।
फिर तेल यानी कच्चा तेल निकलेगा और कितना कौन सी कंपनी को किस बॉस्केट में जाएगा यह तय होगा। तब जाकर तेल वाला काम शुरु होगा। कम से कम 5-10 साल लगेंगे।
इसी बीच कहीं वेनेजुएला में सिविल वॉर हो गई तो और लटक जाएगा।
मडरो भी राष्ट्रपति रहे हैं। और चुने हुए राष्ट्रपति थे।
ब्रेकिंग न्यूज़ यहाँ पढ़ें: https://inkindianews.com/breaking-news/
बाहरी कड़ियाँ: https://www.bbc.com/news/articles/cy95pr790pro

This article is written by Harishankar Shahi, a journalist with in-depth knowledge of finance, politics, and science. He is known for presenting complex topics in a clear, factual, and reader-friendly manner. His writing focuses on analysis, context, and real-world impact, helping readers better understand issues that shape the economy, governance, and society. His Facebook profile link:
https://www.facebook.com/harishankar.shahi











Leave a Reply